फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खैरा गांव में बनी सीवर लाइन

Mon, 28 Apr 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खैरा गांव में जल निकासी के लिए डाली जा रही है पाइपलाइन।
विज्ञापन
रोसयाबाजार। विकासखंड पौली के ग्राम पंचायत खैरा में के लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिली है। नाली नहीं बनने से यहां पर जलभराव की समस्या थीं। गांव में अब सीवर लाइन बिछवाई जा रही है। इसपर गांव के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।
विज्ञापन

खैरा गांव में जल निकासी की समस्या के कारण जलभराव की समस्या हो गई थी। गांव में पानी सड़क पर बह रहा था, जिसके चलते आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
इसको लेकर गत 19 अप्रैल को अमर उजाला में समाचार प्रकाशित हुआ था। इसके बाद पंचायती राज विभाग के जिम्मेदारों ने इसे संज्ञान में लिया। गांव में अब जल निकासी के लिए हयूम पाइप लगवाकर सीवर लाइन बनाई जा रही है। इससे जहां गांव में आने-जाने वाले लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी, वहीं नालियों से दुर्गंध भी नहीं उठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसपर ग्रामीण दिलशाद अहमद, इरशाद अहमद, सौला, असद, रामबूझ, उमेश बबलू व जाकिर हुसैन सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें