फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित कार की चपेट में आए कई राहगीर, एक गंभीर रूप से घायल

Tue, 24 Sep 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मीट मंडी रोड पर देर रात को हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मीट मंड़ी रोड़ पर रविवार की देर रात को एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से कई लोग आ गए। घटना में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोग घायल को जिला अस्पताल लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखकर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफरकर दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रात करीब दस बजे के आसपास मीट मंड़ी रोड पर एक कार चालक तेज गति से जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में ही वह साइकिल सवार समेत कई लोगों को अपने चपेट में ले लिया। घटना में रविंद्र कुमार उम्र 45 पुत्र अज्ञात निवासी बरहटा थाना हरैया जनपद बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग घायल को उसी कार से लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफरकर दिया। जानकारी के अनुसार घायल शहर में ही किराए के मकान में रहते थे और फेरी का काम करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक काफी नशे में लग रहा था। गोरखपुर उनके साथ गए स्थानीय मोहल्ला निवासी वाहिद ने बताया कि युवक की हालत काफी गंभीर है और वह वेंटीलेटर पर है। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें