फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ‘इतनी नफरत लिए हुए दिल में... लोग कैसे जहां में रहते हैं’

Tue, 24 Sep 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मगहर स्थित एक स्कूल में काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कस्बा के काजीपुर मोहल्ला स्थित एक स्कूल में संतकबीर साहित्यिक सामाजिक कला संस्थान के तत्वावधान में डाक्टर ओआर फैज, दोस्तों मगहरी, वेदप्रकाश चौबे, बशीर दानिश, मास्टर फतेह मोहम्मद की याद में भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। मशहूर शायर सुम्बुल हाशमी गोरखपुरी ने ‘इतनी नफरत लिए हुए दिल में... लोग कैसे जहां में रहते हैं’ सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।




कार्यक्रम की शुरूआत कवि जितेंद्र भारती के द्वारा वंदना गीत तथा शायर सुम्बुल हाशमी के द्वारा नात पाक से की। इसके बाद संचालक ने शायर साकिर वफा को आवाज दी। जिन्होंने ‘बहा देना रगों का खून अपने देश की खातिर, मेरे भाई कभी सरहद से तुम नाकाम मत आना’ सुनाकर देश भक्ति का जज्बा भरने की कोशिश की। इसके बाद कवि जितेंद्र भारती ने भोजपुरी में खूबसूरत गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। जिसके बोल थे ‘चेहरा तोहार जइसे चांद के समान बा,हमके अजोरिया लगे तोहर मुस्कान बा’।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में कवि विनय अजीज ने कहा कि ‘तुम्हारा प्यार पाना चाहता हूं,मै खुद को आजमाना चाहता हूं’ सुनाया, तो श्रोता झूम उठे। मशहूर शायर अहसास मगहरी, शायर मास्टर निसार मगहरी, साकिर अली साकिर, राजेश मृदुल, हलीम मेंहदावली, हाजी बदरे आलम, अरमान अली, हसमत अजीजी ने भी अपनी रचनाएं सुनायीं। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक आतिफ ओबैद ने आये हुये मेहमानों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि बृजेश चौरसिया तथा अध्यक्षता इंस्पेक्टर ओमप्रकाश गौतम ने की। जबकि संचालन संस्था के अध्यक्ष शायर शाहरुख सागर ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें