- बेलहर क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही थी खनन
- नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के कई गांवों में एक सप्ताह से अवैध मिट्टी खनन चल रहा था। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम मेंहदावल सहित जिलाधिकारी से की। जिस पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को जांच के लिए भेजा। नायब तहसीलदार ने मौके से सात ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज किया है।
ग्रामीणों ने बताया कि खनन माफियाओं ने कुछ काश्तकारों और दलालों से मिलकर मिट्टी खोदाई शुरू कर दी। इससे उन खेतों से सटे काश्तकारों का भारी नुकसान हो रहा है। खेत की मिट्टी टूटकर गड्ढ़े में गिरती है और किसान उसे सहेजने में परेशान हो जाता है। बेलहर और दुधारा क्षेत्र स्थित जेसीबी मालिक खोदाई करवा रहा है। विरोध करने पर धमकी देता है। इसकी शिकायत एसडीएम मेंहदावल सहित जिलाधिकारी से की गई, जिस पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार गौरव कुमार को जांच के लिए भेजा। नायब तहसीलदार ने मौके से सात ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दुधारा थाने पर भेज दिया है।