फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित ट्रक ने बुलेट सवार को रौंदा, मौत

Sat, 21 Sep 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खलीलाबाद क्षेत्र के हाईवे स्थित कांटे चौकी के पास की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे कांटे चौकी के पास शनिवार को एक बुलेट सवार युवक को अनियंत्रित ट्रक ने रौद दिया। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिला है। जानकारी करने पर पाया गया कि गाजीपुर जनपद के करैदा थाना क्षेत्र स्थित दीनापुर गांव निवासी सूर्यप्रकाश गिरि (29) पुत्र जनार्दन गिरि बुलेट से कुशीनगर से बस्ती जा रहे थे। कांटे चौकी के पास ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद शव को पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें