फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस : 17 में से सात का निस्तारण

विज्ञापन
बखिरा थाने पर समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनती डीएम और एसपी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
थाना समाधान दिवस : 17 में से सात का निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। डीएम दिव्या मित्तल और एसपी सोनम कुमार ने शनिवार को बखिरा थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर समस्याओं को सुना। इस दौरान 17 मामले आए और सात का निस्तारण किया गया। बाकी मामलों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि समाधान दिवस का आयोजन आमजन की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए ही किया जाता है। अधिक से अधिक पीड़ित लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नही होनी चाहिए। एसपी सोनम कुमार ने कहा कि पुलिस को आमजन के साथ सामंजस्य बनाकर काम करना चाहिए। थाने में आए हुए फरियादियों से सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए। इस अवसर पर एसओ अनिल कुमार, चौकी इंचार्ज हरेंद्र पाठक, नरेंद्र भारती, कांस्टेबल आर बी पटेल, सत्यम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधारा में 13 में से चार का निस्तारण
लोहरौली। दुधारा थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय गुप्ता के समक्ष 13 मामले प्रस्तुत हुए। चार मामलों का आपसी सुलह समझौते के तहत समाधान किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष सर्वेश राय, उपनिरीक्षक शशिकांत तिवारी, राधेश्याम मौर्या, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव, संजय कुमार यादव, नेबूलाल, राजाराम, प्राची सिंह, अंकित मिश्रा, अशोक चौधरी, मुहम्मद अनस, समीना बानो, कौशल किशोर चंद, अमृता तिवारी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें