- तीन से सात तक मेरठ में आयोजित होनी है प्रतियोगिता
- बस्ती मंडल की टीम से हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 68वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय बालक-बालिका वर्ग राइफल शूटिंग प्रतियोगिता तीन से सात अक्तूबर तक मेरठ में आयोजित है। जिसमें बस्ती मंडल की टीम से जिले के सात खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह मेरठ के लिए रवाना हुए।
खेल शिक्षक जोखू प्रसाद ने बताया कि 68 वीं राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के सात खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह खिलाड़ी प्रेमचंद इंटर कॉलेज गोरयाघा के प्रधानाचार्य इंद्रसेन राय के नेतृत्व में मेरठ रवाना हुए है। इन खिलाड़ियों में शालिनी, विजेता, मांगी, शिवम, विपिन यादव, अतुल और संजल शामिल है। बताया कि उम्मीद है कि खिलाड़ी जिले का नाम रोशन करेंगे। डीआईओएस हरिशचंद नाथ समेत अन्य ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।