संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में सात आरोपियों को दबोचकर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेश कर दिया।
जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने दबिश दी। थाना मेंहदावल पुलिस ने वारंटी रामदत्त पुत्र दुर्बली निवासी मदरहवा को गिरफ्तार किया। साथ ही थाना बखिरा पुलिस ने एक, धनघटा तीन और थाना बेलहरकला पुलिस ने दो आरोपी को पकड़ कर कानूनी कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया।