फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रजिस्ट्री कार्यालय भवन निर्माण ने पकड़ा तूल, दस्तावेज लेखकों ने दिया धरना

Fri, 13 Sep 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दस्तावेज लेखक तहसील परिसर से बाहर तो अधिवक्ता कर रहे तहसील में निर्माण की मांग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। उप निबंधक कार्यालय भवन के निर्माण का मामला गरमाता जा रहा है। अधिवक्ता जहां तहसील परिसर में भवन के निर्माण की मांग को लेकर आंदोलित हैं वहीं दस्तावेज लेखक तहसील परिसर से बाहर भवन के निर्माण की मांग को लेकर मुखर हो रहे हैं। शुक्रवार को रजिस्ट्री कार्यालय के समक्ष धरना देकर दस्तावेज लेखकों ने तहसील परिसर से बाहर रजिस्ट्री कार्यालय के निर्माण की मांग की।

धनघटा तहसील सृजन के बाद से अभी तक सब रजिस्ट्रार कार्यालय अस्थाई भवन में संचालित हो रहा है। शासन ने स्थाई भवन निर्माण की स्वीकृति दी तो अब स्थान को लेकर अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों में विवाद छिड़ गया है। अधिवक्ता तहसील परिसर में ही सब रजिस्ट्रार कार्यालय के निर्माण की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, तो दस्तावेज लेखक भी तहसील परिसर में रजिस्ट्री कार्यालय का निर्माण किए जाने का विरोध करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को दस्तावेज लेखक प्रहलाद यादव, रामचंद्र, शैलेंद्र चौधरी, हनुमान प्रसाद दुबे, अरुणेश, कौशल किशोर आदि लोग कामकाज ठप करके धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि गागरगाड वार्ड में गाटा संख्या 22 उप निबंधन कार्यालय भवन के लिए राज्यपाल के नाम से है। उसी पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय भवन के निर्माण के लिए शासन ने मुहैया करा दिया है। सब रजिस्ट्रार कार्यालय भवन का निर्माण उसी जमीन पर किया जाना जनहित में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें