फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टूट गई है हाईवे की सर्विस लेन, बढ़ीं दुश्वारियां

Fri, 27 Oct 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज के बगल में बने सर्विस लेन पूरी तरह से टूट गया है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बए गए हैं। इसके कारण इस मार्ग पर चलना लोगों के लिए दुश्वारियों भरा है। इससे वाहन भी खराब हो रहे है, लेकिन हाईवे प्रशासन इस मार्ग के मरम्मत की दिशा में पहल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

खलीलाबाद के डीघा बाईपास के निकट ओवरब्रिज से लेकर मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर की सर्विस लेन बनी है। इससे होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। वर्तमान में सर्विस लेन पूरी तरह से टूट गई है। दोनों तरफ जगह- जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। कई स्थानों पर गड्ढे जानलेवा हो गए हैं। इसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके साथ ही लोकल यात्रियों को इस मार्ग से होकर गुजरना मुश्किल हो गया है। सड़क खराब होने से वाहन भी खराब हो रहे हैं। इसके बाद भी इस मार्ग की मरम्मत को लेकर नेशनल हाइवे प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है। शहर के निवासी विजय कुमार, प्रेमचंद्र, विकास आदि ने कहा कि सर्विस लेन जर्जर होने के कारण आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
00
सर्विस लेन की मरम्मत के लिए जल्द ही कदम उठाया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही सर्विस लेन की मरम्मत करा दी जाएगी। -भावेश अग्रवाल, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें