भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान जहां संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों में कार्यकर्ताओं ने फल वितरित किया वहीं पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके दीर्घायु होने की कामना की और मिठाइयां बांटी।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की जो नई दिशा दी है वह अपने आप में एक मिसाल है। खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो साल के कार्यकाल में ही विकास का कीर्तिमान बन गया। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं सभी तबके के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनधन योजना के जरिए जहां गरीबों को बैंकों से जोड़ा गया और सब्सिडी सीधे उनके खाते में जा रही है वहीं उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को नि:शुल्क गैंस कनेक्शन देकर उन्हें लकड़ी का चूल्हा फूंकने से निजात दिलाई। कार्यक्रम में जिला महामंत्री जगदंबा लाल श्रीवास्तव, बब्बन शर्मा, भूपेंद्र तिवारी, राकेश मिश्र, प्रदीप कन्नौजिया, गणेश पांडेय, कपिल कन्नौजिया, दुर्गा पांडेय, श्याम सुंदर वर्मा, पियुष सिंह, गजेंद्र, अनिरुद्ध निषाद, महेंद्र दुबे, अश्वनी चौरसिया, रामचंदर चौरसिया, अवधेश सिंह, हरिकेश चौरसिया, सत्य प्रकाश, राम प्रकाश, कमला सिंह, गणेश चौहान, देवेंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में संयुक्त जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ नेता संजीव राय के नेतृत्व में मरीजों में फल वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकास के लिए जो कदम उठाया है, वह अभूतपूर्व है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, दुुर्गा पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।
सीएचसी में बांटा फल
मेंहदावल। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया। सीएचसी मेंहदावल पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य संजीव राय ने मरीजों में फल वितरण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वसमाज के नेता है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दयाराम मिश्र, जनार्दनलाल श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह, रमेश सिंह, विश्वराज सिंह, अशोक सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
चौपाल में सरकार की नीतियों को बताया
मेंहदावल। शनिवार को कसबा मेंहदावल के पश्चिमटोला मोहल्ले में स्थित कुबेरस्थान मंदिर के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान लोगों को केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों के प्रति जागरूक किया। इसके पूर्व मंदिर परिसर में साफ सफाई करके स्वच्छ भारत व स्वस्थ भारत का संकल्प भी लिया।
कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री के 67 वें जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना करने के लिए सुंदरकांड का पाठ किया गया। भाजपा नेता मदननरायन सिंह ने कहा कि पीएम के जन्मदिन को भाजपा सेवा दिवस के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा जनहित के लिए नेशनल बाल स्वच्छता मिशन, हृदय योजना, प्रकाश पथ, घरेलू गैस के गरीबों को देने के लिए उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत अभियान समेत उपयोगी कुल 51 योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर शिवबहादुर सिंह, जनार्दनलाल श्रीवास्तव, अमृत पाठक, देवी शरण ऊर्फ गुड्डू पांडेय, इंद्रसेन सिंह, परमात्मा सिंह, अभिषेक सिंह, विश्वराज सिंह श्रीनेत, बृजनंदन पाठक, रामू मौर्य, हरिकेश, राजेश, सर्वेश, वीरेंद्रमणि, दिवाकर सिंह, रामप्रसाद मणि तिवारी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।