फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गर्मी से राहत देने की तैयारी, बदले जा रहे जर्जर तार व पोल

Sun, 03 Mar 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-क्षमता वृद्धि के साथ लगाए जा रहे अतिरिक्त ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

करीब एक करोड़ दस लाख रुपये खर्च होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए विद्युत निगम तैयारियों में जुट गया है। ताकि गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। इसके तहत शहर में लगे जर्जर तार व पोल बदले जा रहे हैं। इनके स्थान पर केबल तार लगाए जा रहे हैं। वहीं ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के साथ ही अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लग रहे हैं। इस पर करीब एक करोड़ दस लाख रुपये खर्च होंगे।
जिले में हर साल गर्मी के मौसम में बिजली संकट खड़ा होता है। लो वोल्टेज की समस्या बढ़ जाती है। कई-कई घंटे बिजली कटती है। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए बिजली निगम ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। शहर के बनियाबारी, गोरखल, मेंहदावल बाईपास सहित विभिन्न क्षेत्रों में जर्जर पोल और तार को हटाकर केबल तार लगाएं जा रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम ने सेंट थाॅमस स्कूल के पास व बंजरिया मोहल्ले में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगा दिया है। बिजली सुधार के तहत होने वाले कार्य से बिजली चोरी पर भी अंकुश लगने की संभावना है।
विज्ञापन


गर्मी में उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
जर्जर तार व पाेल के कारण गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर जाती है। पिछले वर्ष गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी थी। शहर निवासी कमलेश कुमार, दिनेश कुमार ने कहा कि बिजली निगम जर्जर तार व पोल बदल रहा है। केबल तार लगने से लोकल फाल्ट की समस्या दूर होने की संभावना है।

शहर में बिजली के जर्जर तार व पोल बदले जा रहे हैं। साथ ही केबल तार लगाए जा रहे हैं। इससे गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
- केएन शुक्ला, एसडीओ बिजली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें