फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भेेजे गए दो हेडमास्टर सस्पेंड

Wed, 24 Feb 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जेल भेज जाने पर बीएसए ने दो हेडमास्टरों को निलंबित कर दिया। इसके लिए साथ ही मध्याह्न भोजन में खामी और शैक्षणिक स्तर खराब मिलने पर दो स्कूलों के सात शिक्षकों का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन


यहां सीडीओ ने निरीक्षण किया था। बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खलीलाबाद बीआरसी के न्याय पंचायत समन्वयक ने रिपोर्ट दी है कि प्राथमिक विद्यालय खरवनिया कला के हेडमास्टर अरविंद कुमार पिछले तीन फरवरी से जेल में निरुद्ध हैं। इस आधार पर अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

वहीं बीईओ सांथा और मेंहदावल को संयुक्त रूप से जांच अधिकारी नामित करते हुए आख्या जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही बीईओ नाथनगर ने रिपोर्ट दी है कि प्राथमिक विद्यालय सुकरौली के प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश 26 जनवरी से अनवरत अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन


संज्ञान में आया है कि वे जेल में निरुद्ध हैं। इस आधार पर चंद प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी सेमरियावां और मेंहदावल को जांच अधिकारी नामित करते हुए आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी ने तीन जनवरी को दो विद्यालयों का निरीक्षण किया था। जहां प्राथमिक विद्यालय लंगड़ाबार में छात्र नामांकन व शैक्षणिक परिवेश अतिन्यून मिलने और मध्याह्न भोजन में खामी मिलने पर प्रधानाध्यापक अमरनाथ, सहायक अध्यापक सुनीता मौर्य, इंद्रल प्रसाद का वेतन रोक दिया गया है।

वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय लंगड़ाबार में भी छात्र नामांकन काफी कम था। छात्रों का पठन पाठन का स्तर काफी खराब था। शिक्षकों में शिक्षा के प्रति इच्छाशक्ति का अभाव मिला।

सहायक अध्यापक दिलीप सिंह, ह्दयराम, पवन कुमार और नीरज द्विवेदी का वेतन रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि लगातार कार्रवाई की जा रही है। शिक्षक अपनी आदतों में सुधार लाए। समय से विद्यालय पर जाकर बच्चों को बेहतर शिक्षा दे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें