फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के पुलिस लाइंस के पीछे कुसमीड़ाडी मार्ग पर नहर पुलिया के नीचे बुधवार की शाम एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी देर शाम तक महिला पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन

कुसमीड़ाडी मार्ग पर नहर पुलिया के नीचे देर शाम को शव की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद कोतवाल जय प्रकाश दूबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल के अनुसार पुलिस के नीचे एक लगभग 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा था। पास में एक बैग बरामद हुआ, जिसमे सौंदर्य प्रसाधन का सामान था। बैग में भी महिला के पहचान से संबंधित कोई कागजात नहीं मिला है।
आसपास के लोगों से काफी प्रयास के बाद भी शव का पहचान नहीं हो सकी। शव की पहचान न होने पर फाॅरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। फाॅरेंसिक टीम ने घटना के आसपास साक्ष्य संकलन किए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई पूरी करके शव मोर्चरी में पहचान के लिए रखवा दिया है। डीसीआर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी शव के पहचान का प्रयास किया जा रहा है। 72 घंटा तक पहचान न होने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें