फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को विद्यालयों में अनुबंधित वाहनों से भेजें : डीएम

Fri, 26 Jul 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट में आयोजित हुई। जिसमें डीएम ने अभिभावकों से विद्यालयों के अनुबंधित वाहनों में ही बच्चों को स्कूल भेजे जाने की अपील की।
डीएम ने बैठक में वाहन स्वामियों को सूचित करते हुए कहा कि वाहनों का फिटनेस सही करा लिए जाएं। स्कूल को उनको नोटिस दिया जाए और अगर एक हफ्ते में फिटनेस न कराएं तो उनका पंजीयन निरस्त कर दिए जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में कहा कि 15 साल से पुराने वाहन अपना पंजीयन निरस्त कराए जो उपयोग के लायक न हों। हर क्लास में एक नोडल रोड सेफ्टी कप्तान हो, जो बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियम के बारे में जानकरी दे। 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राएं निजी वाहन से स्कूल न आएं।
विज्ञापन


आगे बताया कि ड्राइवर और परिचालक का चरित्र सत्यापन अवश्य हो और अभिभावक इस बात को खुद भी सुनिचित करें। मुख्य चिकित्साधिकारी को वाहन चालक के स्वास्थ्य फिटनेस की जाच करने के लिए निर्देशित किया और कहा कि चालक के पास वैध आईडी अवश्य हो।

इस अवसर पर सीओ अजीत चौहान, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ, टीएसआई परमहंस, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें