फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: केबल ब्लास्ट से 10 मोहल्लों की बिजली गुल, 6 घंटे गर्मी से जूझते रहे

Fri, 26 Jul 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बंजरिया पश्चिमी में फाल्ट ठीक करने के लिया गया शट डाउन
विज्ञापन

- फाल्ट ठीक करने के बाद टाउन वन में केबल ब्लास्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बुधवार की रात को शहर के टाउन वन में केबल ब्लास्ट हो गया। जिससे करीब 10 मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान लाेगों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। रात 8 बजे बिजली कटी तो देर रात दो बजे के बहाल हुई। ऐसी स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों की भी है। जहां रात 11 बजे के बाद बिजली कट जा रही है।

तापमान लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। बुधवार की रात 8 बजे बंजरिया पश्चिमी में फाल्ट ठीक करने के लिए शट डाउन लिया गया। फाल्ट तो ठीक हो गया, लेकिन आपूर्ति शुरू होते ही केबल ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन


जिसके चलते मोतीनगर, गोला बाजार, बंजरिया, पटखौली, नेदुला, मड़या, टीचर्स काॅलोनी सहित करीब दस मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस बीच महिलाओं, बच्चों को जहां रात भर बिजली के अभाव में परेशान होना पड़ा वहीं लोगों की नींद में भी खलल पड़ी। देर रात करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

क्षेत्र निवासी राज कुमार, भोला प्रसाद आदि ने कहा कि अक्सर बिजली आपूर्ति ठप हो रही है। विद्युत निगम का दावा फेल नजर आ रहा है।आपूर्ति के दौरान लो वोल्टेज की समस्या बनी है। शिकायत के बाद सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।

वहीं ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता राम नरायन, दिलीप गुप्ता आदि ने कहा कि नहसापार, केरमुआ, चकदही, धरैची, दुबौली आदि बिजली की आवाजाही बनी है। जिसके कारण दिन में तो किसी तरह समय गुजर जा रहा है, लेकिन रात में नींद पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

000
इन जगहों पर आज बाधित रहेगी आपूर्ति
शहर में एबी केबल लगाने की वजह से बरदहिया और कबीर चौरा में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
0000000000000000
कोट
बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। गर्मी बढ़ने से कुछ समस्या आई है, लेकिन जल्द ही इसे दूर कर लिया जाएगा। वैसे भी शहर में पुराने पोल बदले जा रहे हैं और जर्जर तारों की जगह केबल तार लगाए जा रहे हैं।
- केएन शुक्ल, एसडीओ, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें