फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एचआरपीजी काॅलेज की सेमेस्टर परीक्षाएं आज से एचआर इंटर कॉलेज में

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोक सभा चुनाव में छह से नौ मई को होने वाले प्रशिक्षण के चलते बदला गया केंद्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में चल रही सेमेस्टर परीक्षा सोमवार से एचआर इंटर कॉलेज में आयोजित होगी। यह निर्णय लोकसभा चुनाव में एचआरपीजी काॅलेज में छह मई से नौ मई तक चलने वाले कार्मिकों के प्रशिक्षण को लेकर हुआ है। एचआर इंटर कॉलेज में परीक्षा नौ मई तक चलेगी। उसके बाद 10 मई से फिर से एचआरपीजी कॉलेज में परीक्षा संचालित की जाएगी।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा 18 अप्रैल से शुरू हुई थी। यह परीक्षा पहली बार तीन पालियों में कराई जा रही थी। सुबह की पाली सात बजे से नौ बजे तक, दिन की पाली 11 बजे से एक बजे तक और शाम की पाली तीन बजे से पांच बजे तक निर्धारित थी। परीक्षा चल ही रही थी कि इधर प्रशासन ने लोक सभा चुनाव को लेकर कार्मिकों का प्रशिक्षण छह मई से नौ मई के बीच कराने के लिए एचआरपीजी कॉलेज को अधिग्रहित कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह से विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देश पर छह मई से नौ मई तक परीक्षा केंद्र बदल दिया गया। परीक्षा अब शहर के एचआर इंटर कॉलेज में तीन पालियों में संपन्न कराई जाएगी। उसके बाद 10 मई से यह परीक्षा फिर एचआरपीजी कॉलेज में संपन्न होगी। एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एचआर इंटर कॉलेज में छह से नौ मई तक सेमेस्टर परीक्षा होगी। परीक्षार्थी अपने समय से परीक्षा में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें