फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु ग्रामीणों से संवाद कर जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत जानकारी दी गई।
साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी देकर प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा मोती तिराहा व सरैया बाईपास पर, महिला थाना द्वारा मेंहदावल बाईपास पर, थाना महुली द्वारा ग्राम भगवतीपुर में, थाना धनघटा द्वारा सुरैना में, थाना मेंहदावल द्वारा नौदरी, तुलसीपुर में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें