संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अनुदान पर देय कृषि यंत्र के लिए ई-लाटरी के माध्यम से कृषकों चयन किया गया। इसमें सब मिशन आन एग्रीकल्चर मैकनाइजेशन योजना अंतर्गत 299 एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मेक्नाइजेशन फाॅर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेसिड्यू अंतर्गत 49 यंत्रों की बुकिंग ऑनलाइन टोकन जमा कर की गई। जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा ऑनलाइन ई-लाटरी निकाली गई। उप कृषि निदेशक ने बताया कि 417 किसानों द्वारा टोकन धनराशि जमा कर ऑनलाइन आवेदन किया गया है, जिसकी लॉटरी निकाली गई। किसानों को यह यंत्र उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के दृष्टिकोण से कृषि कार्य सुगमता से किए जाने के लिए उन्नतशील नवीन कृषि यंत्रों को अनुदान दिया जा रहा है। संवाद
र