फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयनित सिपाहियों ने प्रदर्शन किया

Thu, 31 Mar 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सिपाही पद पर चयनित हुए अभ्यर्थियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का आरोप था कि चयन के बाद भी नागरिक पुलिस के चयनित द्वितीय बैच के अभ्यर्थियों का अभी तक प्रशिक्षण शुरू नहीं कराया गया, जबकि शासन के निर्देश के अनुसार प्रशिक्षण दो बैच में कराने का निर्णय लिया गया था। कहा कि प्रथम बैच का प्रशिक्षण तीन माह रखा गया था, उसके बाद द्वितीय बैच का प्रशिक्षण कराया जाना था। अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर प्रशिक्षण शुरू कराने की मांग किया। 
विज्ञापन

   सिपाही पद पर चयनित अभ्यर्थी बड़ी संख्या में पूर्वाह्न 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रथम बैच के करीब 16745 अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण तीन माह पूरा हो गया है, इसके बाद द्वितीय बैच के बचे 16745 अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 28 मार्च से निर्धारित किया गया था, लेकिन न तो शासन के द्वारा कोई सूचना दी गई और न ही प्रशिक्षण के बारे में कोई निर्णय लिया गया। अभ्यर्थियों ने कहा कि हम सभी के साथ असमानता का व्यवहार किया जा रहा है।
   प्रदर्शन के बाद अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर प्रशिक्षण शुरू कराए जाने की मांग किया। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रभान सिंह, अजय सिंह, फिरोज आलम, बृजभान, राजकुमार, राजेंद्र प्रसाद, शिव कुमार, सत्य प्रकाश, संजय कुमार, ईश्वर चंद्र, गिरीश, संजीव शर्मा, जीतेंद्र कुमार, अमित कुमार, बद्री विशाल, राजकुमार गौतम, दिनेश कुमार, भारत आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें