फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उत्पीड़न के मामलों में पुलिस की मदद लें

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को जिले भर में पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सभी थानों की पुलिस और एंटी रोमियो टीमों ने गांवों व सार्वजनिक स्थानों पर चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा दिलाया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें