फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेखों में कमियां देख असंतुष्ट दिखी केंद्रीय टीम

विज्ञापन
नाथनगर के नोक्ता में बैठक करती केंद्रीय टीम। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अभिलेखों में कमियां देख असंतुष्ट दिखी केंद्रीय टीम
विज्ञापन

- नाथनगर ब्लॉक के मोहबरा, टिकुईकोल बाबू और नोक्ता में पहुंची टीम
धनघटा। नेशनल लेवल मॉनिटरिंग टीम बुधवार दूसरे दिन भी नाथनगर पहुंच गई। केंद्रीय टीम ने ग्राम पंचायत नोक्ता में एक निजी विद्यालय पर चौपाल लगाकर लाभार्थी से रूबरू हुई। इस दौरान अभिलेख अधूरे मिलने पर टीम ने नाराजगी जाहिर की। इसी तरह महोबरा और टिकुइकोल बाबू पहुंचकर कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन किया। पीएम आवास लाभार्थियों से किश्तवार भुगतान पाने की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

एनएलएम टीम दूसरे दिन नाथनगर ब्लॉक के महोबरा और टिकुइकोल बाबू गांव में पहुंची। यहां चौपाल लगाकर पांच-पांच पीएम लाभार्थी और मनरेगा श्रमिकों से सीधे रूबरू हुई। पीएम आवास किश्तवार भुगतान संबंधित जानकारी ली। जॉब कार्ड धारकों से मजदूरी संबंधित जानकारी हासिल की। अमृत सरोवर निर्माण कार्य की बारीकी की जांच किया। टीम में शामिल धर्म कुमार सिंह और जितेंद्र कुमार ने सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग सड़क की गुणवत्ता परखते हुए अभिलेखों के माध्यम से मापन कराया। ग्राम महोबरा में अमृत सरोवर परियोजना फाइल में एमबी बुक की छाया प्रति लगा मिला, लेकिन मौके पर टीए द्वारा एमबी बुक की मूल प्रति प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद टीम सीधे ग्राम नोक्ता पहुंची। केंद्रीय टीम प्राथमिक विद्यालय पर न रुक कर गांव किनारे स्थित एक निजी विद्यालय पहुंच गई। निजी विद्यालय पर चौपाल लगाकर लाभार्थियों से जानकारी हासिल की। जॉब कार्ड धारक सीमा, नीलू, बसंत ने टीम को जॉबकार्ड पेश किया। कार्ड नया देखा तो टीम भौचक्का हो गई। पता चला की लाभार्थियों को आज ही जॉबकार्ड वितरित किया गया है। श्रमिक प्रतिदिन मिलने वाली मजदूरी संबंधी सही जानकारी नहीं दे सके। ग्राम पंचायत के सात रजिस्टर जैसे कि संपदा, डिमांड, शिकायत, कार्रवाई रजिस्टर सहित अन्य रजिस्टर अधूरे मिले। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। नोक्ता में खामियां मिलने पर टीम में शामिल सदस्यों में नाराजगी देखने को मिली। टीम देर रात तक गांव में रुककर कार्यों का भौतिक सत्यापन में लगी रही। इस मौके पर बीडीओ अशोक श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव, एपीओ ऋषि सिंह, ब्लाक टीए संजय पांडेय, सचिव अभिषेक रावत, देश दीपक वर्मा, प्रधान सिद्धनाथ पांडेय, छांगुर यादव और बृजेश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें