महुली। पुलिस द्वारा कस्बा हरिहरपुर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। आमजन को सुरक्षा का अहसास दिलाया एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी महुली द्वारा हरिहरपुर के साथ कस्बा हरिहरपुर में पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान बाजार, मुख्य चौराहों, धार्मिक स्थलों, बैंक, भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया गया। संवाद