फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन माध्यम से दुर्गापूजा के सुरक्षा व्यवस्था की किया समीक्षा

Wed, 10 Sep 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना मंगलवार की देर रात में ऑनलाइन माध्यम से जनपद के सभी थाना के पुलिस अधिकारी व एसओ के साथ दुर्गा पूजा के सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा किया।
विज्ञापन

एसपी ने सभी एसओ को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक कराने के लिए आदेशित किया। जिससे आपसी सौहार्द एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बना रहे। समीक्षा के दौरान एसपी ने कहा कि नवरात्रि पर्व पर आयोजित पूजा-पंडालों, शक्ति मंदिरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी कर निर्धारित ध्वनि डेसीबल तक डीजे बजाने व आपत्तिजनक गाने न बजाने के लिए बता दें।
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर बल देते हुए एसपी ने अफवाह फैलाने वालों एवं शांति भंग करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के लिए बताया। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान, महिला सुरक्षा के लिए एंटी-रोमियो स्क्वॉड एवं पिकेट ड्यूटी को सक्रिय रखने, वायरलेस हैंडहेल्ड सेट व दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ संवेदनशील स्थानों पर ड्यूटी लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन

फुट पेट्रोलिंग, रात्रिकालीन गश्त, ड्रोन व सीसीटीवी निगरानी, मूर्ति विसर्जन के दौरान संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर रास्तों पर पड़ने वाले बिजली के तारों पर विशेष रूप से ध्यान देने, मूर्ति विसर्जन स्थल के रास्तों व घाट का निरीक्षण करने के लिए बताया। एसपी ने कहा कि नवरात्रि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें