फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बैजनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, अधिकारियों ने की रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित बैजनाथ धाम मंदिर आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा सतर्क है। बुधवार को डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने धनघटा क्षेत्र स्थित बैजनाथ धाम मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस एवं पीएसी बल के अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की।
अधिकारियों ने वीवीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर सभी जवानों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, सेफ हाउस और रूट व्यवस्था से संबंधित सुरक्षा बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न सुरक्षा प्वाइंटों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल से आवागमन मार्गों तक सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस और पीएसी बल के जवानों ने अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर रिहर्सल भी की।
इस दौरान जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ-साथ अन्य जनपदों से ड्यूटी पर आए अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें