संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए आठ अप्रैल को सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण कलक्ट्रेट सभागार में होगा। प्रशिक्षण मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार देंगे। मतदान से पूर्व बूथों पर समस्या, मतदान के समय मतदाताओं के समस्या का निवारण, मतदान खत्म होने पर मतदान सामग्री जमा कराने, चुनाव के समय सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के दयित्व और ईवीएम के संचालय आदि विषय प्रशिक्षण में शामिल हैं। संवाद