फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधीक्षक समेत 40 स्वास्थ्यकर्मी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन

Tue, 02 Apr 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएमओ ने सीएचसी मेंहदावल समेत दो पीएचसी का किया निरीक्षण
विज्ञापन

- सीएचसी मेंहदावल में 35 तो पीएचसी साड़ेकला व परसापांडेय में चार अनुपस्थित मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने सीएचसी मेंहदावल समेत दो पीएचसी का निरीक्षण किया। जहां अधीक्षक समेत 40 स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर पाए गए। इन सभी का वेतन सीएमओ ने रोक दिया है। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ की इस कार्रवाई से अस्पतालकर्मियों में हड़कंप मच गया।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया सुबह 10 बजे सीएचसी मेंहदावल पहुंचे। वहां पर उपस्थिति पंजिका चेक किया तो अधीक्षक समेत 35 कर्मियों की हाजिरी नहीं लगी थी। जिसके बाद पूछताछ किया तो कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद सीएमओ ने सभी कर्मियों को गैरहाजिर कर दिया। इनमें से आठ ऐसे कर्मी थे जो पिछले तीन से चार दिनों की हाजिरी नहीं लगाए थे। उन कर्मियों के उन दिनों की हाजिरी को अनुपस्थित मानते हुए गैरहाजिर किया। सीएमओ की इस कार्रवाई से सीएचसी पर हडकंप मच गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सीएमओ पीएचसी साड़ेकला पहुंचे। वहां पर डॉक्टर अवधेश अनुपस्थित पाए गए। उन्हें भी अनुपस्थित कर दिया। पीएचसी परसापांडेय पर डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्निशीयन समेत चार कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने अनुपस्थित सभी कर्मियों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। साथ ही इन कर्मियों से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। अन्य सीएचसी और पीएचसी पर सूचना मिलते ही स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


लगातार शिकायतें आ रही थीं कि स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल नहीं आते हैं। इसलिए औचक निरीक्षण किया गया है। कुल 40 स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर मिले हैं। इनमें सबसे अधिक सीएचसी मेंहदावल में पाए गए हैं। इन सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
- डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें