फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सचिव पर कमीशनखोरी व अवैध वसूली का आरोप

Tue, 28 Jul 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां के करमाखान क्लस्टर की चार ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं प्रशासकों ने ग्राम सचिव प्रवेश कुमार सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को संयुक्त शिकायती पत्र देकर सचिव पर लापरवाही, कमीशनखोरी, अवैध वसूली और विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत पत्र पर देवरिया नासिर की प्रधान एवं प्रशासक आमिना खातून, रक्शाकला के प्रधान इल्ताफुर्रहमान, कानपारा के प्रधान राजेंद्र प्रताप और डड़वामाली के प्रधान राम सुरेश के हस्ताक्षर हैं। आरोप है कि ग्राम सचिव समय पर न तो गांवों में पहुंचते हैं और न ही ब्लॉक कार्यालय में नियमित रूप से उपलब्ध रहते हैं। इससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
प्रधानों का कहना है कि मनरेगा और ग्राम निधि से जुड़े कार्यों में अनावश्यक विलंब किया जाता है। साथ ही विकास कार्यों के संचालन के लिए मनमाने ढंग से कमीशन की मांग की जाती है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर लोगों से 500 से 2,000 रुपये तक की अवैध वसूली की जाती है और प्रमाण पत्र समय से जारी नहीं किए जाते।
विज्ञापन

परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के लिए भी 500 रुपये की मांग किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसके चलते ग्रामीणों को महीनों तक ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। प्रधानों का कहना है कि सचिव के कार्य व्यवहार से जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में भारी असंतोष है। उनका आरोप है कि इन अनियमितताओं के कारण ग्राम पंचायतों के विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि ग्राम सचिव को तत्काल हटाकर दूसरे अधिकारी की तैनाती की जाए, ताकि विकास कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें