फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगी गई सूचना न देने वाले सचिवों का बाधित होगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगी गई सूचना न देने वाले सचिवों का बाधित होगा वेतन
विज्ञापन

सेमरियावां। ब्लॉक में आरटीआई के तहत आवेदकों के जरिए मांगी गई जनसूचना संबंधित कार्यों में लापरवाही को लेकर बीडीओ ने नाराजगी जाहिर की है। बुधवार को बीडीओ विजय कुमार पांडेय की ओर से समस्त सचिवों को पत्र जारी किया गया। इसमें चेतावनी दी गई है कि सूूचना देने में हीलाहवाली करने पर संबंधितों का वेतन बाधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान वित्तीय वर्ष में ब्लॉक में 19 आवेदकों ने गांव में कराए गए विकास कार्यों, संचालित योजनाओं, लाभार्थियों आदि से संबंधित जानकारी जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी है। बीडीओ ने बताया कि आवेदकों द्वारा मांगी गई लंबित जनसूचनाओं को जल्द उपलब्ध कराने तथा इसकी एक प्रति कार्यालय पटल सहायक के पास में जमा करने के लिए सचिवों को निर्देश दिए गए हैं। ताकि पता चल सके कि आवेदकों की ओर से मांगी गई सूचनाएं समय से उपलब्ध कराई गईं अथवा नहीं। सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए अन्यथा इसके जिम्मेदारों का वेतन भी बाधित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें