फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सचिवों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Wed, 03 Dec 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली में सांकेतिक रूप से धरने पर बैठे ग्राम सचिव-संवाद
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लॉक कार्यालय पर तीसरे दिन बुधवार को भी ग्राम सचिवों ने काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन हाजिरी का विरोध जताया। ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के जारी आदेश को वापस लिए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि शासन स्तर से इसका शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


ब्लॉक में विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्राम सचिवों ने कहा कि 1 से 4 दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। 5 दिसंबर को सामूहिक विरोध प्रदर्शन तथा 10 दिसंबर को धरना दिया जाएगा। 15 दिसंबर से सभी विभागीय कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। बताया कि आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराए बिना इस प्रणाली को जबरन थोपा जा रहा है। इससे दैनिक कार्यप्रणाली प्रभावित होगी। सचिवों को उनके मूल विभागीय कार्यों के अलावा विभिन्न विभागों के कार्य सौंपे जा रहे हैं, जिससे उनकी मूल कार्य प्रभावित हो रही है। चेतावनी दी कि यदि यदि शासन स्तर से समाधान नहीं मिला तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। कहा कि बिना आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराएं। इस प्रणाली को थोपा जा रहा है, जिससे कार्यप्रणाली प्रभावित होगी। इसका शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम सचिव योगेन्द्र कुमार गौड़, रजनी सिंह, कुणाल सिंह, राहुल यादव, अलाउद्दीन, विमला यादव, संतोष पाण्डेय, असदुल्लाह खान, अस्तित्व गोस्वामी, अनिल कुमार चौधरी, गुलाब चंद, प्रवेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें