सेमरियावां। ब्लाॅक में ग्राम सचिवों के कलस्टर आवंटन व दो सचिवों के गैर ब्लाॅक स्थानांतरण की चर्चा जोरों पर है। शासकीय आदेश को दरकिनार करके मनमाने ढंग से नए सिरे से कलस्टर आवंटित कर दिए गए हैं।
किसी सचिव को एक, तो किसी को दो और किसी सचिव को तीन क्लस्टर आवंटित किया गया है। कहीं साल भीतर ही सचिवों को उनकी मूल तैनाती से हटाकर नई तैनाती दे दी गई। ब्लाॅक के अहिरौली प्रथम गांव के एक व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत डीएम से की है। सेमरियावां ब्लाॅक के 113 ग्राम पंचायतों में कुल 24 कलस्टर बनाया गया है।
सेमरियावां ब्लॉक में कलस्टर में बदलाव हुआ है। इसके लिए 23 अप्रैल को डीपीआरओ ने पत्र जारी किया है। सेमरियावां ब्लाॅक के अहिरौली प्रथम गांव के उमेश सिंह का आरोप है कि कलस्टर बदलने में शासकीय निर्देशों को भी दरकिनार कर दिया गया है। किसी सचिव को एक, किसी को दो और किसी को तीन क्लस्टर आवंटित किया गया है।
सचिवों के क्लस्टर भी साल भर के अंदर ही बिना किसी ठोस कारण के हटाकर दूसरे कलस्टर में तैनात कर दिया गया। वहीं मूल तैनाती क्लस्टर से सटे प्रभार वाले क्लस्टर आवंटित नही किया गया है। ऐसे में जबकि शासन का सख्त निर्देश है कि मूल तैनाती से सटे कलस्टर का ही प्रभार संबंधित सचिव को दिया जा सकता है। शासनादेश में स्पष्ट है कि तीन साल के भीतर बिना किसी ठोस कारण के सचिव की मूल तैनाती से छेड़छाड़ न किया जाय। यदि अतिरिक्त कलस्टर का प्रभार दिया जाता है तो वह करीब का होगा।
वहीं सेमरियावां ब्लाॅक के दो सचिवों का स्थानांतरण गैर ब्लाॅक में कर दिया गया है। एक सचिव का तैनाती के साल भीतर ही गैर ब्लाॅक स्थानांतरण किया गया है। जबकि शासनादेश के मुताबिक गैर ब्लाॅक स्थानांतरण जून माह से पहले नहीं किया जा सकता है। इसी तरह पूरे जनपद में क्लस्टर आवंटन में शासनादेश को दरकिनार किया गया है।