अपर एसडीएम को ज्ञापन देते माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी-्स्रोत शिक्षक
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शिक्षक निर्वाचन की मतदाता सूची को ठीक करने की मांग की। प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि प्रकाशित मतदाता सूची में अनेक संस्थाओं के शिक्षको का नाम शामिल नहीं हो पाया है जबकि उन्होंने निर्धारित समय में फार्म जमा किया था। प्रकाशित मतदाता सूची में अनेक शिक्षकों के नाम व पता त्रुटिपूर्ण मुद्रित है। शिक्षकों के नाम के सम्मुख उनके विद्यालय के नाम का उल्लेख न होने के यह नहीं पता चल पा रहा है कि कौन सा शिक्षक किस विद्यालय का है। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश राम, जिला मंत्री गिरजानंद यादव, जिला कोषाध्यक्ष पुनीत कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।