फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पीआरडी का मनाया गया स्थापना दिवस

Fri, 12 Dec 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
स्टेडियम में पीआरडी के स्थापना दिवस पर परेड का निरीक्षण करते एडीएम-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रांतीय रक्षक दल का स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रतियोगिताएं हुईं। रस्साकशी में हरिकेश प्रसाद की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में बुद्धिराम और महिलाओं में लक्ष्मी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एडीएम जय प्रकाश ने निष्ठापूर्वक ड्यूटी करने वाले पी आर डी स्वयंसेवक अबुल हसन, रमाकांत, रमेश, रामकेश और सुभाष को पीआरडी कैप पहनाकर सम्मानित किया।
एडीएम ने कहा कि पीआरडी जवान ट्रैफिक, थानों और अन्य विभागों में अच्छे तरीके से ड्यूटी कर रहे हैं। जनपद में विभाग में इनरोल्ड सभी 368 जवान पूरे वर्ष भर ड्यूटी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने जवानों को अनुशासन और ईमानदारी से अपने कार्य को करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी रामप्रताप सिंह ने कहा कि 18 अक्तूबर को विधानसभा, 5 नवंबर को विधान परिषद और 04 दिसंबर को भारत सरकार अधिनियम 1935 के अनुच्छेद 75 के तहत राज्यपाल में इस संगठन को स्वीकृति प्रदान की तथा 11 दिसंबर 1948 को राजपत्र में प्रकाशित होने के कारण इस दिन को पीआरडी स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय, नोडल क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रितेश वर्मा, आराधना द्विवेदी, मुकेश गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, पीआरडी स्वयं सेवक गोरख, प्रदीप, रामनाथ, संतबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें