फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Fri, 12 Dec 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अपर एसडीएम को ज्ञापन देते माध्यमिक ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी-्स्रोत ​शि​क्षक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शिक्षक निर्वाचन की मतदाता सूची को ठीक करने की मांग की। प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि प्रकाशित मतदाता सूची में अनेक संस्थाओं के शिक्षको का नाम शामिल नहीं हो पाया है जबकि उन्होंने निर्धारित समय में फार्म जमा किया था। प्रकाशित मतदाता सूची में अनेक शिक्षकों के नाम व पता त्रुटिपूर्ण मुद्रित है। शिक्षकों के नाम के सम्मुख उनके विद्यालय के नाम का उल्लेख न होने के यह नहीं पता चल पा रहा है कि कौन सा शिक्षक किस विद्यालय का है। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश राम, जिला मंत्री गिरजानंद यादव, जिला कोषाध्यक्ष पुनीत कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें