फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दूसरे प्रदेशों को भी जानेंगे माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थी

Mon, 14 Apr 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत मध्य प्रदेश व उत्तराखंड की आर्थिक, ऐतिहासिक और भौगोलिक परिदृश्य से छात्र-छात्राओं को रूबरू कराया जाएगा। इसके अलावा व्यावहारिक ज्ञान अर्जन में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले की ऐतिहासिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक स्थलों पर भ्रमण पर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

नए शैक्षिक सत्र 2025-26 की शुरुआत एक अप्रैल से हो चुकी है। इसके लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी हो गया है। इसके साथ ही सभी स्कूलों में शिक्षण कार्य शुरू हो गया है। विद्यार्थियों की उपस्थिति भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। माध्यमिक स्कूलों अब शिक्षकों को हर माह निर्धारित पाठ्यक्रम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। शिक्षकों को हर माह डायरी में प्रशिक्षण योजना दर्ज करनी होगी। प्रधानाचार्यों को समय-समय पर इन डायरियों की जांच करनी होगी।
मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रत्येक स्कूल में शक्ति मंच का गठन किया जाएगा। इस मंच की नियमित बैठकें होंगी, जिनमें महिला व बाल अधिकार, बालिकाओं की शिक्षा का महत्व और आत्मरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा होगी। जनवरी 2026 के पहले सप्ताह तक सभी पाठ्यक्रम पूरे करने होंगे। इसके बाद जनवरी के दूसरे सप्ताह में प्री-बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें