फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 लेखपालों ने एसडीएम को घेरा

Tue, 24 Apr 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एसडीएम सदर का घेराव करते लेखपाल संघ के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राजस्व निरीक्षक पद पर प्रोन्नत लेखपालों को रिलीव करने की मांग को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने खलीलाबाद तहसील में एसडीएम सदर का घेराव किया। लेखपालों ने राजस्व निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत लेखपालों को तत्काल रिलीव करने की मांग की। एसडीएम के आश्वासन पर लेखपाल माने और घेराव समाप्त किया।  
विज्ञापन


 लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष हरिशंकर विश्वकर्मा और मंत्री सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राजस्व निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत लेखपालों को तत्काल रिलीव करते हुए चार्ज दिलाया जाए। कोई भी लेखपाल प्रभारी राजस्व निरीक्षक का कार्य नहीं करेगा। लेखपालों से बीआईपी कार्य न लिया जाए। वीआईपी व्यवस्था हेतु नियमानुसार अधिकृत कर्मचारी और अधिकारी की डयूटी लगाई जाए।

उन्होंने कहा कि लेखपालों का बकाया वेेतन कई माह से लंबित है उसे 15 दिन के अंदर भुगतान किया जाए। लेखपालों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो संघ कार्य बहिष्कार व आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


इससे पूर्व लेखपालों ने तहसील परिसर में बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, आयुषी श्रीवास्तव, सत्तार अली, बुद्घिराम चौधरी, श्रवण कुमार, रामनाथ, ममता त्रिपाठी, शशि भारती, विजय वर्मा, अतुल त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें