फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसडीएम ने की बीएलओ के कार्यों की जांच

Thu, 20 Nov 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। जनपद में घर घर मतदाता विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है। बुधवार को एसडीएम सदर ने मगहर कस्बे में बीएलओ के कार्याें का निरीक्षण किया। विशेष पुनरीक्षण फार्म घर-घर पहुंचाने की हिदायत दी, जिससे किसी का नाम छूटने नहीं पाए।
विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर के प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं के नामों का पुनरीक्षण किया जा रहा है। जिन लोगों का 2003 की मतदाता सूची में नाम शामिल है उनका 2025 की सूची से मिलान करना है। इन सभी कार्यों के लिए बीएलओ को घर घर पुनरीक्षण फार्म देने के निर्देश हैं। इसके साथ मतदाता को दो प्रति में फार्म देना है, जिसे भर कर मांगे गए दस्तावेज के साथ एक प्रति वापस जमा करनी है और दूसरी प्रति मतदाता के पास रहेगी।
घर-घर न जाकर एक स्थान पर फार्म भरने सहित अन्य कार्रवाई की शिकायत मिलने उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार वर्मा ने बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे बीएलओ की जांच करने पहुंचे। बूथ संख्या 422,423 और 424 के तिवारी टोला, आजाद नगर और मोहनलालपुर बूथ की बीएलओ भावना यादव, उर्मिला यादव और उर्मिला से विशेष पुनरीक्षण फार्म वितरित करने और उसे भरने के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें