फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नामांकन पत्र की जांच में सभी पर्चे मिले वैध, चुनाव चिह्न आवंटित

Fri, 10 May 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया
विज्ञापन

- 11 प्रत्याशियों के बीच होगी चुनावी जंग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। जांच में सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। इसके अलावा किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। इस बार लोकसभा चुनाव में 11 प्रत्याशी भाग्य आजमाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया शुरू हुई। एक-एक बार सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के बाद सभी पर्चे वैध पाए गए। कुल 11 प्रत्याशियों में से किसी भी प्रत्याशी नामांकन वापस नहीं लिया गया। रिटर्निंग ऑफिसर व जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि सभी 11 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये चुनाव चिह्न हुए आवंटित
पार्टी प्रत्याशी चुनाव चिह्न
भाजपा प्रवीन कुमार निषाद कमल
सपा लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद साइकिल

बसपा नदीम अशरफ हाथी
सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी कुलदीप कटहल
प्रगतिशील समाज पार्टी धीरज श्रीवास्तव हेलमेट
सर्वजन आवाज पार्टी राजेंद्र यादव उर्फ कर्नल साहब गैस सिलिंडर
नकी भारतीय एकता पार्टी सुभाष चंद्र दूबे टेलीविजन
निर्दलीय आनंद कुमार गौतम चारपाई
निर्दलीय मित्रसेन करनी
निर्दलीय राम कृष्ण द्विवेदी बल्लेबाज
निर्दलीय सत्यवंत प्रताप सिंह कड़ाही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें