फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रेलवे क्रॉसिंग से गुजरती है 100 ट्रेनें, लगता है जाम

Fri, 10 May 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- त्रिपाठी मार्केट व तितौवा रेलवे क्रॉसिंग का हाल
विज्ञापन


- फ्लाईओवर की मिली मंजूरी, काम शुरू नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के त्रिपाठी मार्केट और तितौवा रेलवे क्राॅसिंग पर वाहनों का आवागमन सबसे अधिक है। क्रासिंग से प्रतिदिन 34 जोड़ी सवारी गाड़ी के साथ ही करीब 100 ट्रेनें गुजरती हैं। जिससे अक्सर रेलवे क्राॅसिंग बंद रहता है। इसके कारण तितौवा व त्रिपाठी मार्केट में क्राॅसिंग पर लोग जाम से जूझते हैं। इससे निजात के लिए रेल मंत्रालय ने फ्लाईओवर बनाने की मंजूरी दी है। लेकिन अभी तक काम शुरू होने की दिशा में ठोस पहल नहीं हो पाई है। जिससे समस्या बनी हुई है।

शहर में जाम की समस्या लोगों की मुसीबत बढ़ा रही है। मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग करीब दो साल से बंद पड़ा है। कारण यह है कि यहां पर अंडरपास का निर्माण हो रहा है। यहां से गुजरने वाले ओवरब्रिज से होकर आने-जाने को मजबूर हैं। वहीं त्रिपाठी मार्केट व तितौवा रेलवे क्राॅसिंग पर अक्सर जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

इसकी वजह यह है कि प्रतिदिन इस क्रासिंग से होकर 34 जोड़ी सवारी गाड़ी गुजरती है। साथ ही मालगाड़ी भी आती-जाती है। जिसके कारण अक्सर रेलवे क्राॅसिंग बंद रहता है। इस दौरान दोनों रेलवे क्रासिंग पर जाम के कारण लोगों को घंटों समय बर्बाद करना पड़ रहा है। शहर निवासी हरिओम, दुर्गेश आदि ने कहा कि रेलवे क्राॅसिंग पर प्रतिदिन जाम की समस्या बनी हुई है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

फ्लाईओवर बनाने की मिली है मंजूरी
शहर के त्रिपाठी मार्केट व तितौवा रेलवे क्राॅसिंग पर फ्लाईओवर बनाने की मंजूरी मिली है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। वैसे भी त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग के दोनों तरफ दुकान लगाने वाले यहां पर अंडरपास की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि फ्लाईओवर बनने से कारोबार चौपट हो जाएगा। ऐसे में पुरानी तहसील परिसर के पास अंडरपास बनाया जाए, ताकि दुकानदारों को दिक्कत न हो। धीरेंद्र कुमार, शमशाद आदि ने कहा कि यहां अंडरपास बनाया जाना ही उचित है।
विज्ञापन


त्रिपाठी मार्केट व तितौवा रेलवे क्राॅसिंग पर फ्लाईओवर बनना है। इसकी मंजूरी मिली है। उच्चाधिकारियों के स्तर से ही काम शुरू कराए जाने की बात है। उम्मीद है कि जल्द ही काम शुरू होगा।
- एके गौड़, स्टेशन अधीक्षक, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें