संतकबीरनगर। गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार चल रहे 17 अभियुक्तों पर एसपी ने इनाम घोषित किया है। इनकी सूचना देने वाले को पांच हजार से 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट, ईसी एक्ट आदि संंगीन आपराधिक मामलों में 17 अभियुक्त फरार चल रहे है। इनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया है । ये सभी अपराधी आपराधिक गतिविधियों में अलग-अलग प्रकरणों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन अपराधियों के संबंध में जो कोई व्यक्ति पुलिस को सूचना देगा उस व्यक्ति को पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
इन पर घोषित हुआ है इनाम
प्रमोद कुमार वर्मा निवासी उत्तरपट्टी मेंहदावल। आकाश निवासी गड़सरपार कोतवाली। दीपक गौंड निवासी बघौड़ा थाना धनघटा। ओमवीर निवासी हारापट्टी थाना बखिरा। राकेश गुप्ता निवासी सेमरी थाना कोतवाली। विकाश पाटिल निवासी चौक बाजार मेंहदावल। मो. सिराज निवासी बेरहवा थाना मेंहदावल।
शुभम कुमार निवासी बरईपार थाना बखिरा। किशन राजभर निवासी महुआपार थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती। दिलीप कुमार जायसवाल निवासी दुधारा। रितेश कुमार निवासी बिन्दूवार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर। शशिकांत सिंह निवासी निबी थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर। सतीश उर्फ घनश्याम निवासी नोनहर थाना सूर्यपूरा जनपद रोहतास, बिहार। कृष्णमोहन निवासी उसका बाजार सिद्धार्थनगर। अजीत वर्मा निवासी उसका बाजार सिद्धार्थनगर। मुन्ना चौहान और विजय चौहान निवासी बृजमनगंज महाराजगंज।श