जिला जेले में बने ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण करते डीएम और एसपी।
- फोटो : KHALILABAD
लॉकडाउन: कोरोना से बचाव को हुई स्क्रीनिंग, नोडल अधिकारी व डीएम ने भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लॉकडाउन के तीसरे चरण में प्रशासन ने स्क्रीनिंग का कार्य और तेजी से शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अब तक बंद टीकाकरण अभियान की शुरूआत भी शनिवार को हुई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया। इस बीच बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग का कार्य भी हुआ और जिनको कोरोना का लक्षण नहीं था, उन्हें होम क्वारंटीन कराया गया।
डीएम के निर्देश सब्जी मंडी में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाहर से आए हुए लोगों तथा व्यापारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान बाहर से आए हुए ट्रक के स्वाब के सैंपल लेकर जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज स्थित लैब में भेजा। सपोर्टिव सुपर विजन के लिए राज्य से नामित चिकित्सक डॉ. अनिल सिंह, कोरोना रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी डॉ. एके सिन्हा, कोरोना रैपिड रिस्पांस टीम के सह प्रभारी डॉ. मुबारक अली, फार्मासिस्ट रितेश श्रीवास्तव व नेशनल मेडिकल मोबाइल यूनिट के साथ लैब टेक्नीशियन देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
इसके साथ ही शनिवार को टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई। हालांकि हॉटस्पॉट चिह्नित क्षेत्र को टीकाकरण से मुक्त रखा गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया। इस बीच नोडल अधिकारी सुनील चौधरी ने धनघटा क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लिया, जबकि डीएम रवीश गुप्ता ने निर्माणाधीन जिला जेल के ट्रांजिट कैंप पहुंच कर प्रवासी मजदूरों के स्क्रीनिंग की जानकारी ली। साथ ही हॉटस्पॉट चिह्नित क्षेत्र मगहर का भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति को देखा।