फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्काउट-गाइड ने किया दक्षता का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। जनता इंटर कॉलेज धर्मसिंहवा और मेंहदूपार स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज में चल रहे स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। शिविर के दौरान स्काउट के विद्यार्थियों ने टेंट निर्माण कर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया, जबकि गाइड छात्राओं ने पाक कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण से बच्चों में अनुशासन, स्वावलंबन, सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होती है। ऐसे प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता और जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। प्रबंधक रामचंद्र शुक्ल ने कहा कि इस प्रशिक्षण से विपरीत परिस्थिति में भी जीवन जीने की कला सीखने को मिलती है। जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने भी स्काउट गाइड प्रशिक्षण करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें