फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नेशनल जंबूरी कार्यक्रम में शामिल स्काउट गाइड उत्साहित

Wed, 26 Nov 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
लखनऊ में नेशनल जंबूरी में प्रतिभाग करते जिले के स्काउट गाइड-स्रोत स्काउट गाइड
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारत स्काउट गाइड की 19वीं नेशनल गोल्डन जुबिली जंबूरी कार्यक्रम लखनऊ में 23 से 28 नवंबर तक आयोजित है। इसमें जिले के 120 स्काउट गाइड भाग ले रहे हैं। जंबूरी कार्यक्रम को लेकर स्काउट गाइड व शिक्षकों में उत्साह है।
विज्ञापन

जिला सचिव रवि श्रीवास्तव ने बताया कि जंबूरी प्रतियोगिता में जनपद के 120 छात्र-छात्राएं और 10 अध्यापक और प्रधानाचार्य एवं स्काउट गाइड के पदाधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में भारत के 28 राज्यों के अलावा केंद्र शासित प्रदेशों के और रसिया, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल आदि देशों के स्काउट गाइड भी अपना प्रदर्शन दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद की सात छात्राएं, हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के 34 छात्र, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के छह छात्र और छात्राएं, संतकबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर के पांच छात्र, रामनरेश चौधरी आदर्श इंटर कॉलेज रमवापुर सरकारी की छात्राएं, राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली की सात छात्राएं, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुर की दो छात्राएं, बाल विद्यालय प्रसादपुर धनघटा की नौ छात्राएं, बेसिक में विश्वनाथपुर के सात छात्राएं सहित कुल 120 छात्र प्रतिभा कर रहे हैं। बताया कि जंबूरी कार्यक्रम को लेकर स्काउट गाइड में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें