कलक्ट्रेट में डीएम को सम्मानित करते जिला स्काउट गाइड कमिश्नर।
संतकबीरनगर। स्काउट-गाइड की जिला परिषद की बैठक बुधवार का कलक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में हुई। नवीनीकरण, पंजीकरण और स्काउट भवन कार्यालय की स्थापना पर चर्चा हुई। हर स्कूल में स्काउट-गाइड का पंजीकरण कराए जाने पर जोर दिया गया।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि परिषदीय, माध्यमिक एवं सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों में अनिवार्य रूप से स्काउट गाइड का पंजीकरण व नवीनीकरण कराया जाए। डीएम ने कहा कि जल्द ही भवन की स्थापना की जाएगी। स्काउट के जिला सचिव रवि श्रीवास्तव ने स्काउट कार्यालय के लिए पुरानी तहसील में खाली पड़े भवन की मांग की गई। डीएम ने जल्द ही भवन आवंटित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड से प्रत्येक छात्र छात्रा को जोड़ा जाए। बैठक में डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी, उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र प्रताप शाही, डीआईओएस संदीप चौधरी, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट राकेश कुमार सैनी, जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव, जिला स्काउट कमिश्नर डॉ. राकेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष ध्रुवचंद पाठक, प्रधानाचार्य नीलम राय, प्रधानाचार्य मजीबुल्लाह, प्रधानाचार्य राजदेव तिवारी, प्रधानाचार्य यूनुस खान, राकेश चौधरी, जोगेंद्र सिंह, मीरा भारती, रेनू अग्रहरि, कन्हैयालाल, प्रदीप श्रीवास्तव, रमेश चंद यादव आदि मौजूद रहे।