नेशनल इण्टर कॉलेज मूड़ाडीहबेग कबड्डी प्रतियोगिता में बिजयी प्रतिभागियो को मेडल दिया गया।
सेमरियावां। मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों की कबड्डी प्रतियोगिता में नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहबेग की टीम ने सब जूनियर बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल परिवार ने बुधवार को खिलाड़ियों का हौसलाअफजाई करते हुए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दीं।
माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार को नेशनल इंटर काॅलेज मूड़ाडीहाबेग में हुई थी। कबड्डी प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में संतकबीरनगर की टीम ने 37 अंक हासिल किए, जबकि सिद्धार्थनगर 16 अंक बना सकी। 37-16 अंक से संतकबीरनगर की टीम ने कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली। जीत पर नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग के स्कूल परिवार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कर्मचारियों ने पूरी टीम को बधाई दी। प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने कहा कि मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर खिलाड़ियों ने कालेज का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। इन खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन मिलता रहे तो आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे।
इस दौरान उप प्रधानाचार्य बदरे आलम, अरशद जलाल, मो इलियास, फैयाज कुरैशी, खालिद कमाल, निसार अहमद, मंशाउलहक, मो असलम, जुबेर बशीर, मो अब्बास, ओबैदुल्लाह, शमशुद्दीन, जुनेद अख्तर, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।