संतकबीरनगर। भारत स्काउट गाइड के नवागत सहायक प्रादेशिक आयुक्त बस्ती मंडल नौशाद अली सिद्दीकी कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात शुक्रवार को जिले में आए। पुरानी तहसील परिसर में बैठक कर स्काउट-गाइड के प्रगति के बारे में जानकारी ली।
सहायक प्रादेशिक आयुक्त बस्ती मंडल नौशाद अली सिद्दीकी ने कहा कि 25 जुलाई से जनपद में बेसिक स्काउट मास्टर कोर्स एवं एडवांस कोर्स के आयोजन होने जा रहा है। इसकी तैयारी कर ली जाए। बैठक में आगामी सत्र में प्रशिक्षण एवं विद्यालयों द्वारा प्रशिक्षण में आनाकानी करने के लिए सूचना जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने दी। बैठक में रमेश चंद्र यादव ने प्रशिक्षण एवं अलीगढ़ बीडीओ की व्याख्या दिया।
इस अवसर पर जिला संगठन कमिश्नर गाइड बबीता, आईटी कोऑर्डिनेटर विकास कुमार, रोवर लीडर रामकेश चौधरी, अभिषेक कुमार सिंह, मुकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।