फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झुलसा रहे गर्म हवा के थपेड़े, गर्मी से लोग बेहाल

Fri, 19 Apr 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पछुआ हवा के साथ उड़ रही धूल, गमछा बांधकर निकल रहे लोग
विज्ञापन

- अधितम 40 तो न्यूनतम तापमान बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम की तल्खी बढ़ते ही जा रही है। गर्म हवा के थपेड़े लोगों को झुलसा रही है। वहीं हवा के साथ उड़ रही धूल राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। हालात ये हैं कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रह रहा है। लोग घर से बाहर गमछा बांधकर निकल रहे हैं। चिकित्सक लोगों को सेहत पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान जहां 40 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
इससे लोग जहां दिन में लू के थपेड़े झेलने को मजबूर हैं वहीं रात में भी गर्मी परेशान किए हुए हैं। स्थिति यह है कि सुबह से ही पछुआ हवा चल रही है। जिसके कारण धूल उड़ने से लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। धूल लोगों के आंख में भी पड़ रही है। लू और धूल से बचने के लिए लोग मुंह पर गमछा बांधकर निकल रहे हैं, फिर भी राहत नहीं मिल पा रही है। दोपहर के समय में तो सड़कों पर सन्नाटा रह रहा है। हालांकि शाम होने के बाद थोड़ी राहत जरूरत मिल रही है। लोग शाम के समय रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी में करें बचाव, बरते सतर्कता
गर्मी लगातार बढ़ रही है। जिससे लोगों को बचने की जरूरत है। जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकले। थोड़ी-थो़डी देर में पानी पीते रहे, ताकि शरीर में पानी की कमी न होने पाए। पूरी बांह का कपड़ा पहने। यदि इसके बाद भी बीमार हो जाए तो नीम हकीम के फेर में न पड़े और नजदीकी चिकित्सालय पहुंच कर इलाज कराएं।
- डॉ. गौरव यादव, फिजिशियन, सीएचसी खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें