फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने सीडीओ को घेरा

Sat, 30 Apr 2016 12:30 AM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
वेतन विसंगति को लेकर शुक्रवार को विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों ने विकास भवन में सीडीओ का घेराव किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर में वेतन विसंगति को लेकर शुक्रवार को विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों ने विकास भवन में सीडीओ का घेराव किया। इस दौरान शिक्षकों ने जूनियर शिक्षकों के समान वेतन मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही मांगे पूरी न होने पर 10 मई से विद्यालयों पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


एसोसिएशन के महामंत्री केशरी लाल ने कहा कि इससे पूर्व वेतन विसंगति से प्रभावित शिक्षक चार बार मांग पत्र देकर वरिष्ठता क्रम में वेतन देने की मांग की गई थी। लेकिन इस पर अब तक अमल नहीं हुआ। इस कारण समस्त वरिष्ठ शिक्षक वेतन विसंगति से प्रभावित हैं। जिसे देखते हुए अप्रैल के वेतन के साथ कनिष्ठ अध्यापकों से न्यूनतम 17140 का भुगतान करने की कृपा करें। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष का बोनस एवं डीए का भुगतान कराना सुनिश्चित करें।

जिन अध्यापकों का वेरिफिकेशन आ गया है, उनको अप्रैल के वेतन भुगतान के साथ सूची जारी की जाए। यदि मांगों को लेकर भुगतान करने की सीमा नहीं बताया गया तो 10 मई से समस्त विद्यालयों में तालाबंदी एवं धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष अरविंद कुुमार चौधरी, कन्हैया लाल जौनपुरिया, महेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार राज, हरिकेश सिंह, अरविंद कुमार, चंद्रशेखर कुमार, कृपाशंकर चौधरी, दिनेश शर्मा, सुधीर कुमार, कवरपाल सिंह, मुकेश कुमार, जोगेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, अवधेश प्रसाद गौतम, सत्यराम, रामशंकर समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें