मॉडल प्रस्तुत करते विद्यार्थी।
- फोटो : संतकबीरनगर
बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय स्थित अल हुदा पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई। प्रदर्शनी में पानी को शुद्ध करने के लिए फिल्टर करने का तरीका, जल संरक्षण व बचाव के प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। बच्चों के प्रोजेक्ट से लोग प्रभावित हुए और सराहा। इस दौरान स्कूल के 60 मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
एनआईसी मूड़ाडीहाबेग के उप प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने बच्चों के विज्ञान प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में विज्ञान सीखने की काफी दिलचस्पी है। बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलना चाहिए। विज्ञान का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है। विज्ञान से ही हमें जीवन खुशहाल बनाने का तरीका मिलता है। उन्होंने कहा कि मेहनत लगन व प्रयास से सफलता जरूर मिलती है। प्रबंधक फैजान अहमद ने कहाकि मेधावी बच्चों ने मेहनत से परिश्रम से सफलता हासिल की है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत व लगन से प्रयास करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी।
इस दौरान प्रधानाचार्य वसीम अहमद, बसपा नेता अतीक सिद्दीकी, जफीर अली करखी, अयाज अहमद, शैलेंद्र कुमार, महमूद अहमद, सुहेल अहमद, शैलेंद्र कुमार, शब्बीर अहमद, फिरोज नदवी, आफाक अहमद, इकबाल अहमद आदि उपस्थित रहे।