फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पेश किए मॉडल

Sun, 24 Dec 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

नवाचार को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान : जय चौबे
संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। शाहअली गर्ल्स इंटर कॉलेज सालेहपुर में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने मॉडल प्रदर्शित किए।

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने रक्त जांच, थ्रीडी होलोग्राॅफी, घरेलू बिजली के उपकरण, इंटरनेट बैंकिंग, ई-कॉमर्स, सौरमंडल सिस्टम, एयर कूलर, झरना, वाईफाई तकनीक, स्वचालित प्रणालियों, जल संरक्षण, भूकंप, वर्षा जल संचयन, आधुनिक यातायात प्रणाली, सड़क सुरक्षा, आधुनिक सिंचाई पद्धति, डीएनए आधारित एवं जीवन को सरल तथा सुगम बनाने में उपयोगी तकनीकों पर मॉडलों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने कहा कि वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, जागरूकता एवं नवाचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि मुबारक हुसैन रहे। प्रबंधक सैयद शहीद अशरफ ने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि पैदा करना है। संचालन शाहजहां गर्ल्स इंटर कॉलेज उड़सरा के प्रधानाचार्य अब्दुल मतीन खां ने किया। प्रधानाचार्य रिजवान खातून ने अतिथियों का आभार जताया।
इस दौरान सैयद सैफ अशरफ, शिवानंद गुप्ता, निज़ाम अंसारी, ममता कन्नौजिया, नसरीन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें